फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगद्गुरु परमहंस का विवादित बयान: ज्ञानवापी पर बोले, जरूरत पड़ी तो हाथ में ले लेंगे कानून

अयोध्या तपस्वी छानवी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस का विवादित बयान सामने आया है। ज्ञानवापी के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि हम लोग संवैधानिक दायरे में इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राम मंदिर जैसा इंतजार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो कानून को हाथ में लेंगे। जो ऐतिहासिक स्थल है, उसे पुर्न प्रतिष्ठित करेंगे। वह श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए सोमवार शाम कूरेभार स्थित मदनपुर पहुंचे थे। जगदगुरु परमहंस ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविद का हवाला देते हुए कहा कि जो न्याय देर से मिलता है, वो अन्याय के सामान होता है। उन्होंने ये भी कि बांग्लादेश भारत का हिस्सा है। जब से वो अलग हुआ और इस्लामिक राष्ट्र बना तो वहां लगातार सनातनियों पर अत्याचार हुए। हिंसा हुई, दुष्कर्म हुए और सनातनियों की संख्या दिनों दिन कम हुई है। ये बड़ी चेतावनी भी है कि भारतीय संस्कृति, जो वैदिक संस्कृति है उसको अगर बचाना है तो बंटवारे से बचें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें