फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घूसखोर पंडित' पर सपा का तीखा प्रहार, अयोध्या में फिल्म पर रोक की मांग

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने वेब सीरीज घूसखोर पंडित के टाइटल को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह समाज में विद्वेष और विभाजन फैलाने की साजिश है, जो भाई को भाई से लड़ाने का काम करेगी। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि है। उन्होंने आचार्य चाणक्य और महर्षि दधीचि जैसे महान व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की सीरीज ब्राह्मण समाज का अपमान करती है। उन्होंने मांग की कि या तो फिल्म का टाइटल बदला जाए या फिर इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें