फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर रामनगरी में दिखा आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन कर वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि गणतंत्र दिवस के दिन रामनगरी में दर्शन-पूजन कर देश के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करना उनके लिए गर्व की बात है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार निगरानी रखी गई। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन की ओर से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें