अयोध्या में नियांवा चौराहा निवासी कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की दसवीं की यूपी टॉप टेन लिस्ट में 96.33 प्रतिशत हासिल करने वाली मेधावी छात्रा कसफ फातिमा के पिता चिकित्सक व मां शिक्षिका हैं। कसफ फातिमा ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि शुरुआत से ही मेहनत करें, अंतिम समय के भरोसे न रहें। हमने भी शुरू से मेहनत की। पिछले वर्ष के पेपर को सॉल्व करें। प्रतिदिन पढ़ाई करें। चाहे थोड़ा ही करें रिवीजन रोज करें। जीवन में आनंद के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। यदि आप शुरू से पढ़ाई करेंगे तो आपको कोचिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने माता-पिता को प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि भविष्य में चिकित्सक बन कर गरीब मरीजों की सेवा करने का सपना है।