फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रामलला के किए दर्शन, बोले- मंदिर की भव्यता शांति देने वाली

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन करके आशीर्वाद लिया। राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा स्थापना के बाद उमेश यादव का यह पहला अयोध्या दौरा था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। मंदिर की भव्यता और वातावरण मन को शांति देने वाला है। उमेश यादव ने कहा कि रामलला से देश और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है। अयोध्या में ग्रैंड राम मंदिर बनने के बाद शहर का विकास तेजी से हो रहा है। यहां आकर आध्यात्मिक अनुभव मिलता है। अपने संक्षिप्त दौरे में उमेश ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। कहा कि रामनगरी में सब कुछ अनुशासित और सुव्यवस्थित दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें