राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहाते समय महिला श्रद्धालुओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी सौरभ गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपी के मोबाइल की जांच में कई अन्य महिलाओं के नहाते हुए वीडियो मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने भी बयान दिया है।