फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: शिवभक्तों से बमबम हुई रामनगरी, सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक हर-हर महादेव की गूंज

सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक हर-हर महादेव की गूंज... शिवालयों में पूजन सामग्री से सजी थाली लेकर कतारबद्ध भक्त और श्रद्धालुओं से पटी अयोध्या। महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को रामनगरी में यह दृश्य आस्था का चरम प्रदर्शित कर रहा था। रामधुन में लीन रहने वाली अयोध्या पूरी तरह से शिवमय नजर आई। भोलेबाबा की भक्ति को उमड़े श्रद्धालुओं ने रामलला के दरवार में भी हाजिरी लगाई। सर्वार्थ सिद्धि व त्रिग्रही योग के दुर्लभसंयोग में रामनगरी ब्रह्म मुहर्त से ही बम बम करने लगी थी। महा शिवरात्रि की पावन बेला में पौ फटने के पूर्व ही श्रद्धालु शिवमंदिरों की ओर उन्मुख हुए। अधिकतर ने भोले के मंदिर पर दस्तक देने से पूर्व पुण्य सलिला सरयू में स्नान किया। इसी के साथ ही आस्था का प्रवाह शिवमंदिरों की ओर निकल पड़ा। वाहन प्रतिबंधित होने के कारण आराध्य की चौखट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को तीन से चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। जैसे ही श्रद्धालु भोलेबाबा की चौखट पर पहुंचे और उनके कानों में हर-हर महादेव की गूंज पहुंची तो उनकी सारी थकान दूर होती नजर आई। नागेश्वर नाथ व छीरेश्वर नाथमें श्रद्धालुओ का रेला उमड़ पड़ा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें