फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: शहर की 100 गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल की सौगात

रोटरी क्लब ने शहर की 100 गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की। साइकिल वितरण समारोह का आयोजन शहर के मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट में किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित दिवाकर ने बताया कि शहर के छह गर्ल्स स्कूलों को चयनित किया गया था। इन स्कूलों की 100 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। अमित दिवाकर ने बताया कि शहर के छह गर्ल्स कॉलेज को चिन्हित किया गया था। इसमें कनोसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीताराम साहबदीन इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सेंट मैरीज और मिशन कॉलेज की गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी प्रवीण कुमार मौजूद रहे। आयोजन में रोटरी क्लब के सजन अग्रवाल और नीरज श्रीवास्तव समेत अन्य का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें