फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब छोरा सरयू किनारे वाला...अयोध्या में राम मंदिर के पास खरीदी जमीन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब रामनगरी अयोध्या के भी निवासी कहलाएंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से रामनगरी अयोध्या में 20 बिस्वा जमीन खरीदी है। इसकी कीमत लगभग 86 लाख रुपए है। अमिताभ बच्चन अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इनको जमीन सस्ती दी गई है। अमिताभ बच्चन के ब्रांड के नाम से अभिनंदन ग्रुप को फायदा होगा, इसलिए इनको जमीन सस्ती दी गई। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप ने अयोध्या में प्लॉटिंग का बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च किया है और प्लाटिंग भी कर रहा है। देश-विदेश के जो भी लोग अयोध्या में अपना आशियाना चाहेंगे, उनके लिए अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप जमीन उपलब्ध कराएगा। इसकी रजिस्ट्री सब रजिस्टार सदर के ऑफिस में 31 जनवरी 2025 को हुई। मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप ने अमिताभ बच्चन को यह जमीन बेची है। यह जमीन राम मंदिर से लगभग सात किलोमीटर दूर सरयू नदी के पास तिहुरा माझा में है। इससे पहले भी अयोध्या में अमिताभ बच्चन की ओर से जमीन खरीदने की बात सामने आई थी लेकिन उस समय रजिस्ट्री नहीं हुई थी। अब 31 जनवरी 2025 को अमिताभ बच्चन ने अपने पिता के नाम बने ट्रस्ट हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से जमीन खरीदी है। अब अमिताभ बच्चन भी अयोध्या के निवासी हो जाएंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रामनगरी के निवासी यानी छोरा सरयू किनारे वाला कहलाएंगे। अमिताभ बच्चन अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप से 20 बिस्वा जमीन अभी और खरीदेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें