फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला का दर्शन करने पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क व उनकी बेटी

ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 03:30 PM IST

दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शुमार अमेरिकी अरबपति, टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अपनी बेटी के साथ बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। अपने प्राइवेट विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे एरोल मस्क का हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। एरोल के साथ उनकी बेटी यानी एलन मस्क की बहन भी आई हैं। एरोल मस्क और उनकी बेटी ने अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बातचीत की। इसके बाद वाहनों का काफिला अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गया। एरोल मस्क रामलला के दर्शन करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी का भी दर्शन करेंगे। इसके बाद अयोध्या एयरपोर्ट से अपने प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें