मां कामाख्या धाम महोत्सव के छठवें दिन प्रख्यात भोजपुरी गायक और अभिनेता सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ कामाख्या धाम पहुंचे। अपने चिरपरिचित और लोकप्रिय भोजपुरी गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मंगलवार रात उन्होंने एक बातचीत में कहा कि भोजपुरी फिल्मों में अब अश्लीलता का दौर खत्म हुआ है। अब अच्छी फिल्में बन रही हैं। सार्थक फिल्में बन रही हैं। खासकर नारी प्रधान फिल्में बन रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म मेकर्स की मजबूरी भी है कि अब फिल्में टेलीविजन पर आ रही हैं और टेलीविजन सबके घरों में होता है तो फिल्म मेंकर्स भी अब भोजपुरी फिल्मों को अश्लीलता से दूर रख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब की तारीफ करने पर निरहुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है जिसके बाप ने अपने बेटे की तारीफ नहीं कि उसकी तारीफ अबू आजमी कर रहे हैं। योगी जी ने कहा है अबू आजमी को यूपी भेज दो, हम उनको ठीक कर देंगे। अयोध्या धाम में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग को लेकर कहा कि अभी उन्होंने जल्द ही यहीं पर भोजपुरी फिल्म माई की शूटिंग की थी और वह फिल्म बहुत देखी गई। निरहुआ ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग प्रेमपूर्वक होली मनाएं, अगर किसी के मन में किसी के प्रति दुर्भावना हो तो उसको दूर कर लें।