फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: अवध में छाया उल्लास... रामलला की होली होगी बेहद खास, राम मंदिर में 14 मार्च को मनेगी होगी

ishwar ashish Updated Tue, 11 Mar 2025 05:41 PM IST

रंगभरी एकादशी से अवध की राजधानी अयोध्या में रंगों के पर्व का उल्लास छाया हुआ है। इस बार रामलला की होली भी बेहद खास होने जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। रामनगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी से लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। राम मंदिर में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दौरान रामलला अबीर और गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेलेंगे। रामलला को चढ़ाया गया अबीर गुलाल उनके दर्शन के लिए आने वाले भक्तों पर भी डाला जाएगा। इस मौके पर फगुआ गायन के साथ होली के आचार्य प्रणीत पदों का गायन संत और श्रद्धालुओं की ओर से किया जाएगा। रामलला को होली पर्व पर विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। होली के अगले दिन यानी 15 मार्च को लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर ट्रस्ट के साथ प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुगम दर्शन के भी इंतजाम किया जा रहे हैं। इस समय समूची रामनगरी में हर तरफ रंगोंत्सव मनाया जा रहा है। राम मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी और सरयू तट से लेकर राम की पैड़ी तक श्रद्धालु, संत, महंत हर कोई होली के रंग में सराबोर है। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह रामनगरी की गंगा जमुनी तहजीब की एक मिसाल भी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें