फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: नहाते हुए महिला का वीडियो बना रहा था कर्मचारी, गेस्ट हाउस सील किया गया

ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 PM IST

राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस में वाराणसी की निवासी महिला श्रद्धालु का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने के मामले में अयोध्या पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आरोपी गेस्ट हाउस कर्मी को हिरासत में लेने के साथ पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। गेस्ट हाउस को सील करने की कार्रवाई अयोध्या पुलिस और अयोध्या विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से की है। अयोध्या में राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस में एक कर्मचारी का महा पाप सामने आया है। गेस्ट हाउस का कर्मचारी बाथरूम में नहा रही महिलाओं का वीडियो बनाता था। सूत्रों की मानें तो पुलिस को उसके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। जानकारी होने पर गेस्ट हाउस संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। गेस्ट हाउस में रुकी महिलाओं ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वाराणसी की महिला श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है जिस गेस्ट हाउस में ये कृत्य होता था, उसका नाम राजा गेस्ट हाउस है। यह गेस्ट हाउस रामजन्मभूमि के वीआईपी दर्शन मार्ग गेट नंबर तीन के सामने स्थित है। बताया गया कि आरोपी युवक शुक्रवार को सुबह छह बजे नहाते वक्त बाथरूम में महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहा था। आरोपी सौरभ कुमार बहराइच जनपद का रहने वाला है। वह इसी गेस्ट हाउस में काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें