फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: "मिरर इमेज" में जाकर ढूंढ़ना होगा माता सीता को, होगा आध्यात्म और रोमांच का अनुभव

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर योगी सरकार ने अयोध्या को एक और सौगात दी है। रामायण प्रसंग में शामिल माता सीता की खोज की थीम पर अयोध्या में मिरर इमेज (शीशे की भूल भुलैया) तैयार कराई गई है। इसका उद्घाटन बुधवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने किया। राम पथ पर स्थित बेनीगंज जलकल कार्यालय में 1400 स्क्वायर फीट में 3.80 करोड़ की लागत से यह मिरर इमेज तैयार किया गया है। इसे आज जनता को समर्पित कर दिया गया। यह माता सीता की खोज की थीम पर आधारित है। अगर आप इसमें गुम हुए तो गाइड आपको गाइड करेंगे। आपको इस मिरर इमेज में घुसकर माता सीता की खोज करनी है। यहां शीशे की इमेज बनाई गई है। इसमें कई रास्ते हैं, जो शीशे के बनाए गए हैं। इसमें आप प्रवेश किए तो खुद की ही तस्वीर नजर आएगी और ऐसे में आपको माता सीता की खोज करनी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें