फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: मिल्कीपुर के वृहद रोजगार मेले में 1164 युवाओं को मिली नौकरी, श्रमिकों को बांटी सौगात

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के पहले योगी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। मिल्कीपुर क्षेत्र के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 1164 लोगों को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार दिया है। 2682 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया था। रोजगार मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया। दोनों मंत्रियों ने बताया कि योगी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए हमेशा चिंतित रही है और उन्हें रोजगार दे रही है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। रोजगार देने वाली कंपनियों में जीएस फोर सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यशश्वी स्किल लिमिटेड, सन स्टाफिंग सॉल्यूशन, डिजिटल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी एसपीएन बिजनेस फ्रंट फ्यूचर, शिव शक्ति एग्री लिमिटेड सहित कई दर्जन कंपनियां मौजूद रहीं। रोजगार मेले में श्रम विभाग से संबंधित 61 लाभार्थियों को 1.5 करोड़ से अधिक के स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें