फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: जनपद स्तरीय खेलकूद में पीएम श्री स्कूलों के बच्चों ने दिखाया दम

ishwar ashish Updated Tue, 11 Mar 2025 05:27 PM IST

पीएम श्री योजना के तहत संचालित बेसिक शिक्षा के 15 विद्यालयों के बच्चों की मंगलवार को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, डाभासेमर में आयोजित किया गया। खेलकूद में विजयी प्रतिभागी बच्चों को सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जनपद में बेसिक शिक्षा के 1792 विद्यालय हैं। इसमें 15 विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत संचालित हो रहे हैं। यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल की तरह विकसित किए जा रहे हैं। पीएम श्री स्कूल के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 स्कूलों के बच्चे खेलकूद में प्रतिभाग कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि पठन-पाठन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहें। इस प्लेटफार्म के जरिए बच्चों को बेहतर मंच मिल रहा है ताकि वह यहां पर आकर अपनी प्रतिभा को दिखाएं और आगे बढ़ें। पीएम श्री स्कूलों में कायाकल्प के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इन स्कूल के बच्चों का प्राइवेट स्कूल के बच्चों के साथ कोऑर्डिनेशन बनाया जा रहा है। उनसे ट्रेनिंग भी लेते हैं और इन स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में भी जाते हैं ताकि एक दूसरे से सीख सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें