फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बीकापुर पहुंची 84 कोसी परिक्रमा, दुश्वारियों के बावजूद नहीं डिगी श्रद्धालुओं की आस्था

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 07 Apr 2026 05:50 PM IST

कंकरीले रास्तों, तेज धूप और कठिन परिस्थितियों के बावजूद 84 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की आस्था अडिग दिखी। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सुरेंद्र सिंह के साथ निकली परिक्रमा मंगलवार को तारुन होते हुए सूर्यकुंड रामपुर भगन पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने स्वागत कर जलपान कराया। इसके बाद परिक्रमा सीता कुंड पहुंची, जहां साधु-संतों का सम्मान किया गया और भोजन-विश्राम हुआ। परिक्रमा में विभिन्न राज्यों सहित करीब 700 श्रद्धालु शामिल हैं। हालांकि, व्यवस्थाओं की कमी सामने आई। पेयजल, साफ-सफाई और स्नान की उचित व्यवस्था नहीं मिली, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई परिक्रमार्थी बीमार भी पाए गए, जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार किया। शाम को परिक्रमा खेमासराय विद्यालय के लिए रवाना हुई, जहां रात्रि विश्राम के बाद आगे बढ़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें