फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: अयोध्या में वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना हुई लॉन्च, 10 लाख से 64 लाख तक के उपलब्ध होंगे मकान

अयोध्या के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना लॉन्च की गई। इस योजना को विकास प्राधिकरण विकसित करेगा। प्राधिकरण के अध्यक्ष व कमिश्नर गौरव दयाल ने वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना की लॉन्चिंग की। लखनऊ हाईवे पर फिरोजपुर उपहार गांव के पास स्थित है वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना में कम से कम 10 लाख 49 हजार रुपए व अधिकतम 64 लाख 64 हजार के मकान उपलब्ध होंगे। इसमें पार्क अस्पताल व पुलिस स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी व एचआईजी के भूखंड होंगे। लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा। आवेदनकर्ता 1000 रूपए के आवेदन शुल्क के साथ प्राधिकरण की वेबसाइट vashishtkunj.ayodhyada.in पर आवेदन कर सकते हैं। लॉन्चिंग के समय आईजी प्रवीण कुमार, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडे व सचिव सत्येंद्र सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें