अयोध्या जिले के मसौधा बाजार में अनियंत्रित एसयूवी दुकानों को तोड़ते हुए रेस्टोरेंट में घुस गई। महिला सहित तीन घायल हो गए। महिला की स्थिति गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा है। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मसौधा बाजार में प्रयागराज हाईवे से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर राजमार्ग के किनारे बने हुए रेस्टोरेंट में घुस गई। इस घटना में थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी विद्यावती (52), नजीरपुर निवासी लल्लन बेग (55) सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।