फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सूतक के बावजूद रामनगरी में खेली गई होली, 100 साल से जारी है परंपरा

रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Mar 2026 01:46 PM IST

रामनगरी अयोध्या में होली से एक दिन पूर्व सूतक काल के दौरान भी परंपरागत रंगोत्सव का उल्लास देखने को मिला। चौक क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों ने बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब 100 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत होली खेली। सर्राफा बाजार और रिकाबगंज क्षेत्र के व्यापारियों व उनके बच्चों ने राहगीरों पर रंग और गुलाल उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया। “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा चौक क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। उत्साह और उमंग के बीच सामाजिक सौहार्द का भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चौक स्थित शिया मस्जिद को एहतियातन कपड़े से ढक दिया गया, ताकि उस पर रंग न पड़े और आपसी भाईचारा कायम रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें