फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : सरकार के निर्देश पर भव्य तरीके से मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती, विशेष सफाई अभियान शुरू

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को भव्य तरीके से मनाई जाएगी। प्रदेश शासन के निर्देश के अनुसार सभी जिलों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क और उनकी मूर्तियों की साफ-सफाई चल रही है। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देशन में सफाई कर्मी अभियान में जुटे हुए हैं। शहर के साहबगंज स्थित मलिन बस्ती बछड़ा सुल्तानपुर के आंबेडकर पार्क की सफाई में नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। गेट को रंगा जा रहा है। बाउंड्रीवॉल की पुताई हो रही है। बाबा साहब की मूर्तियों को भी साफ किया जा रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 12 टीमें विशेष सफाई अभियान में जुटी हुई हैं। खासकर मालिन बस्ती बछड़ा सुलतानपुर में सफाई के साथ टेंट भी लगाया जा रहा है। आंबेडकर जयंती के मौके पर यहां धूमधाम से विविध आयोजनों के माध्यम से उन्हें नमन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें