फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले- कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र हैं। हमारे रोम-रोम में बसे हैं। रामलला के दर्शन को उन्होंने अपना परम सौभाग्य बताया। राम मंदिर अयोध्या में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम तय है। शिवराज सिंह हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन और सरयू पूजन भी करेंगे। दिल्ली में किसान मेले के शुभारंभ के बाद अयोध्या के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद करेंगे। कहा कि 'अन्नदाता ही जीवनदाता है, उसकी सेवा मेरा पहला कर्तव्य है'। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। भारत को 'वसुधैव कुटुंबकम' के संदेश के साथ विश्व बंधु की भूमिका निभाने वाला देश बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें