फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला पर हो रहे अनुष्ठान में लिया भाग

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रामनगरी अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनका स्वागत किया। यहां से वह राम मंदिर के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन किया। राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी सहभागी बने। इसके साथ ही सप्त ऋषि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर चंद्रबाबू नायडू यज्ञशाला में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर हो रहे अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान वैदिक आचार्यों ने विभिन्न अनुष्ठान कराए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें