फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में योगी के मंत्री बोले- राहुल गांधी के आरोप झूठ का पुलिंदा, लगातार मिल रही हार से परेशान

रामनगरी अयोध्या पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में विभागीय बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया आरोपों पर पलटवार किया। राहुल गांधी के भाजपा द्वारा वोट चोरी के आरोप पर जसवंत सैनी ने कहा कि राहुल गांधी देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उनका यह बयान भी झूठ का पुलिंदा है। भारत में चुनाव आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराता है। जहां कांग्रेस जीतती है, वहां उन्हें कोई शिकायत नहीं होती। लेकिन, हारने पर वह वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं। मंत्री ने कहा कि 2014 से 2024 के बीच कांग्रेस कई राज्यों और केंद्र की सत्ता से बाहर हो गई है। यही उनकी बेचैनी और निराशा का कारण है। जनता लगातार उन्हें जवाब दे रही है। औद्योगिक विकास पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। कानून में संशोधन, उद्योगपतियों को जमीन उपलब्ध कराना और सिंगल विंडो प्रणाली से समाधान उपलब्ध कराना इसके प्रमुख प्रयास हैं। नतीजतन, आज बड़ी संख्या में उद्योगपति उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए बेहतर स्थान मान रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें