फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में व्यापारियों ने ई-कॉमर्स से फुटकर व्यापारियों के संरक्षण हेतु कानून बनाने की मांग की

अयोध्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कवींद्र साहनी के नेतृत्व में टीम ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अवधेश प्रसाद के प्रतिनिधि को सौंपा। इसमें कहा कि ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के संरक्षण हेतु सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं माध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बहुत अधिक प्रभावित है। स्थानीय दुकानदार जो वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं, वह लोग आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कवींद्र साहनी जिला महामंत्री रमेश चौरसिया, महानगर महामंत्री प्रेमनाथ राय, राजेश मित्तल, अजय मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ सरीन, महामंत्री रवि गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें