अयोध्या में एसएसवी इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रस्तुत लोकगीत बड़ा निक लागे राघव जी के गउवा ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शास्त्रीय गायन, हिंदी-अंग्रेजी एकांकी सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि के रूप में अशर्फी भवन के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य, जेडी योगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मणि शंकर तिवारी सहित अन्य अतिथि व विद्यार्थी उपस्थित रहे।