अयोध्या में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे दावा एवं आपत्तियों के विशेष अभियान के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनोहर लाल इंटर कॉलेज, एस.एस.वी. इंटर कॉलेज, सहाबदीन सीताराम इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय तथा बापू इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय में स्थापित बूथों का जायजा लिया।