फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ट्रक और सफाई वाहन की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

अयोध्या में कैंट कोतवाली क्षेत्र के सहादगंज ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह 06:30 बजे नगर निगम के सफाई वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में सफाई वाहन में सवार एक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। बस्ती की ओर से जा रहे ट्रक में नगर निगम के सफाई वहां में सुबह टक्कर मार दी। दुर्घटना में सफाई वाहन में सवार हाथरस जिले के सिकंदरा रावत, निजरा गोकुलपुर निवासी अजय कुमार (40) और बृजेश सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, ट्रक सवार कासगंज जिले के धोलका थाना क्षेत्र के छिछोरे निवासी चालक पुष्पेंद्र (30) व क्लीनर रंजीत (17) घायल हो गए। कैंट पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने मोर्चा संभालते हुए क्रेन बुलवाई और वाहनों को हटवाकर मार्ग खाली कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें