फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में तापमान 43 डिग्री पार, राहगीरों को राहत देने के लिए चौराहों पर लगाए गए ग्रीन नेट

अयोध्या में नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 2 जून तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा आरंभ होता है और इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है। रामनगरी में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने राहगीरों को राहत देने की पहल शुरू की है। नौतपा के पहले दिन रिकाबगंज चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के पास ग्रीन नेट लगाया गया, ताकि रेड लाइट होने पर लोगों को धूप में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के अन्य प्रमुख चौराहों, जहां ट्रैफिक लाइट लगी हैं, वहां भी चरणबद्ध तरीके से ग्रीन नेट लगाए जाएंगे। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और ट्रैफिक कर्मियों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें