अयोध्या में मिल्कीपुर शनिवार को तहसील सभागार मिल्कीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार के साथ शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना।क्षेत्र के 153 लोगो ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की जिसमें मौकेपर 05 शिकायतों का निस्तारण मौकेपर कराया गया। समाधान दिवस में चितौरा गांव की चंद्रावती शिकायत लेकर पहुंची बताया कि गाटा संख्या 685 व 688 तालाब खाते की भूमि है,जिसपर ग्रामप्रधान ही अतिक्रमण कर रहे है,पिछले समाधान दिवस में भी शिकायत की थी परंतु कार्यवाही नही हुई,अभी भी अतिक्रमण किया जा रहा है। सुनवाई कर रहे सीआरओ ने लेखपाल आशीष राय को बुलाकर अतिक्रमण रोकवाने का निर्देश दिया।अहरन सुबंश गांव के विजय यादव शिकायत लेकर पहुंचे बताया कि गाटा संख्या 747 तालाबी खस्ते में दर्ज है जिसपर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है,जिसकी पिछले समाधान दिवस में भी शिकायत की थी परंतु अतिक्रमण नही हटवाया गया। सीआरओ ने एसडीएम सुशीर कुमार को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम/प्रभारी तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत,क्षेत्रधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह,नायब तहसीलदार रंजन वर्मा,आनंद प्रकाश राय,पूर्ति निरीक्षक राम नरेश गुर्जर, बीडीओ मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।