फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में टीईटी प्रथम पाली में 388 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

अयोध्या में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 7,584 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,196 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 388 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 94.88 प्रतिशत और अनुपस्थिति 5.12 प्रतिशत रही। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। प्रवेश से पहले सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें