फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में तहसील दिवस में किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, मची खलबली

यूपी के अयोध्या में रुदौली तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक पीड़ित किसान सत्रोहन ने अधिकारियों के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। वह लंबे समय से जमीन की पैमाइश और शिकायतों के लंबित होने से परेशान था। लेखपाल और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इस पर किसान का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। सत्रोहन ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। घटना के समय तहसील दिवस में विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे। माहौल को देखकर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने किसान को पकड़ लिया। इससे बड़ी घटना टल गई। हालांकि, कुछ देर के लिए कार्य बाधित रहा। प्रशासन ने किसान को सुरक्षित हिरासत में लेकर उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनने और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटना की त्वरित जांच शुरू कर दी है। घटना ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह साफ करता है कि लंबित शिकायतें और न्याय न मिलने से लोग किस हद तक मजबूर और आक्रोशित हो सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें