फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में तहसील समाधान दिवस में पीड़ा बताते हुए फफक पड़ी महिला, सीडीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश

अयोध्या में शनिवार को मिल्कीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान आयोजित किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने एसडीएम व सीओ के साथ जनसुनवाई की। 167 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें 09 का मौके पर निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में 11:30 बजे उपाध्यायपुर गांव की सरोज मिश्रा शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने रोते हुए बताया कि साहब पति की मृत्यु हो गई है। खतौनी में नाम भी चढ़ गया है। देवर गिरराज व देव नरायन ने पीटकर घर से भगा दिया है। जान से मारने की धमकी देते हैं। सीडीओ ने थानाध्यक्ष कुमारगंज को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। मलेथू खुर्द गांव के राजेश शिकायत लेकर पहुंचे बताया की सार्वजनिक रास्ते व खड़ंजे पर विपक्षी अबैध रूप से घर बना रहे है,एसडीएम ने दो बार आदेशित किया परंतु लेखपाल घटना स्थल नही पहुंचे। सीडीओ ने एसडीएम को निस्तारण कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार, एसडीएम/ प्रभारी तहसीलदार लखनलाल सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, रंजन वर्मा, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष,खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह,अमानीगंज सूर्यप्रकाश मिश्र, हैरिंग्टनगंज रूप नरायन भारती ,खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कुमारगंज संजय शुक्ल,एसडीओ विद्युत अमित कुमारगंज मनोज मौर्य,क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें