फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शराब पीने पर पिता ने डांटा... तो फंदे से झूल गया बेटा

यूपी के अयोध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव पेड़ की डाली से फंदे से लटका मिला। लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। पिता ने बताया कि शराब पीने पर उसे डांटा था। इसके बाद वह घर से चला गया था। घटना तारुन क्षेत्र के दांदूपुर गांव में खेमीपुर निधियावा मजरे डढ़वा के पास की है। यहां पानी की टंकी के सामने स्थित बाग में दादुपुर निवासी 18 वर्षीय दिवाकर यादव का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। पिता राजेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कुछ रिश्तेदार लड़कों के साथ शराब पीने को लेकर फटकार लगाई गई थी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दिवाकर घर से निकल गया। उन्होंने बताया कि कई बार फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं उठा। अब शनिवार को दिवाकर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी लल्लन यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें