फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक, पुलिस ने संभाली स्थिति

अयोध्या में शुक्रवार को अयोध्या धाम क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। टेढ़ीबाजार से तुलसी उद्यान की ओर ई-रिक्शा चालक मार्ग पर उतर आए। इससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि जिस तरह ई-रिक्शा पर विभिन्न प्रकार की रोक और नियंत्रण लगाए जा रहे हैं, उसी तर्ज पर गोल्फ कार्ट के संचालन पर भी रोक लगाई जाए। चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें