फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 03:35 PM IST

अयोध्या में ट्रेनों और ओएचई पोलों पर पत्थर मारने की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शाही एवं रेलवे स्टेशन कैंट के वरिष्ठ खण्ड अभियंता टीआडी हमराह स्टाफ के साथ विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले नागरिकों, दुकानदारों और युवाओं से संवाद कर पत्थरबाजी के दुष्परिणामों की जानकारी दी। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ऐसी घटनाओं से यात्रियों की जान को खतरा, ट्रेनों को नुकसान और यातायात बाधित होता है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें। अभियान के दौरान पम्पलेट वितरित कर नियमों की जानकारी भी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें