फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्राथमिक विद्यालय, मलावन से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

अयोध्या में तारुन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलावन में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान व जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली मलावन होते हुए नंदलाल का पूरा से होकर पूरे मलामन ग्राम सभा से होते हुए विद्यालय पहुंची। रैली में बच्चों ने अनेक स्लोगन जैसे पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, "एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा", "हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा", "पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे" आदि का नारा लगाया। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाना था, ताकि हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके और देश के विकास में अपना योगदान दे सके। रैली में प्रधानाध्यापक राकेश वर्मा, सहायक अध्यापक राकेश कुमार मांझी, कुलदीप कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें