यूपी के अयोध्या में गुरुवार देर रात पुरानी जमीनी रंजिश में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरा बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। घटना खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव की है। गांव निवासी प्रेम कुमार (22) पुत्र माता प्रसाद और उसकी मां कुंता (55) की हत्या हुई है। जबकि छोटा भाई दीनानाथ (18), भाभी अनीता (28) गंभीर रूप से घायल हैं।