फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पिंक रोजगार मेले का आयोजन, महिला अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 02:21 PM IST

अयोध्या में गुरु नानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, उसरू में सोमवार को बेटियों और महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस मेले का उद्घाटन सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि यह वित्तीय वर्ष का पहला रोजगार मेला है। इसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है। कहा कि सरकार की मंशा है कि बेटियों को रोजगार के अधिक अवसर मिलें और हर हाथ को काम मिले। रोजगार मेले में कुल 11 कंपनियों में से 9 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। सुबह से दोपहर तक लगभग 300 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। मेले का आयोजन पूरे दिन चला और शाम तक चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी किए जाने की बात कही गई। पॉलिटेक्निक की छात्रा आस्था ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले प्रत्येक जनपद में आयोजित होने चाहिए और स्थानीय अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में ही नियुक्ति मिलनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा छात्रा सुष्मिता सिंह ने कहा कि यह महिलाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतर अवसर है, जहां इच्छुक अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार दे सकती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें