फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पीएमश्री विद्यालय से ढोल नगाड़े की धुन पर निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली

अयोध्या में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, तारुन में सोमवार को ढोल नगाड़ों की धुन पर बच्चों द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य 6-14 वर्ष के बच्चों का (विशेषकर ड्रॉप आउट) शत प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। खंड शिक्षाधिकारी यशवंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली तारुन गांव, भावापुर, सरायशेख महमूद, शिवमंदिर, नहरीपुर, सातव, यादवपुर, कुंवरपुर आदि गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडियां व शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ', 'एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया' आदि नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की। प्रधानाध्यानक राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं टोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाएं और उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सतेंद्र पाठक 'दारोगा', सरिता मौर्य, सुरेश चौरसिया, सुरेंद्र वर्मा, विभा साव, सीमा रानी, सुनील प्रताप, जयवर्धन, सुमन, किरन वर्मा, अमृता सिंह, जमुना प्रसाद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें