अयोध्या में नाविकों और मल्लाहों के साथ गोष्ठी हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने नाविकों को निर्देशित किया कि वे नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए क्षमता से अधिक लोगों को नाव में न बैठाया जाए। गोष्ठी में उपस्थित नाविकों और मल्लाहों ने भी अपने सुझाव साझा किए।