फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मनीष इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर होम डिलीवरी बंद, रात से लगी उपभोक्ताओं की कतार

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में मनीष इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर होम डिलीवरी सुविधा बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए रात्रि से ही लंबी लाइन लग गई। मुक्तापुर निवासी 65 वर्षीय चंद्रदेव ने बताया कि शनिवार की सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं और करीब 300 लोग मौजूद हैं, फिर भी गैस मिलने का भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी बहाल होती तो इस उम्र में लाइन न लगानी पड़ती। कमला विकास नगर के प्रभांशु सुबह 5 बजे से और भावापुर के रामबरन भोर से ही लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर कोई यह बताने वाला नहीं है कि होम डिलीवरी मिलेगी या यहीं से वितरण होगा। चंद्रदेव ने बताया कि एलपीजी के नोडल ऑफिसर के सीयूजी नंबर पर फोन किया, पर बात नहीं हुई। मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से भी की गई है। चंद्रदेव ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत के बाद गैस का वितरण शुरू हुआ है अब गैस मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें