फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मेडिकल कॉलेज की लैब से कर्मियों ने पार किया कीमती सामान, सीसीटीवी में कैद

रामनगरी अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी की ओर से रात में मेडिकल कॉलेज की लैब से कीमती दवाइयां और सामान गायब कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से एक बाइक चोरी होने पर सीसीटीवी खंगाले गए। इस पर जो दिखा वह देखकर अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। सीसीटीवी देखने के बाद पता चला कि छह अप्रैल से लगातार आउटसोर्सिंग कंपनी के दो कर्मी मेडिकल कॉलेज से बड़े-बड़े पैकेट में स्कूटी और बाइक से सामान चोरी करके ले गए। इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी से करते हुए एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया। पहले छह अप्रैल और फिर 13 अप्रैल को दो युवक सफेद रंग की स्कूटी और बाइक पर लगातार कई चक्कर लगाकर सामान ले गए। रात 11 बजे के बाद से मेडिकल कॉलेज परिसर से गत्ते में सामान ले जाते रहे। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि दो संविदा कर्मचारी चिन्हित हुए हैं। इस मामले में हमने सेवा प्रदाता कंपनी को भी पत्र लिखा है। इसके साथ ही कर्मचारियों को माइक्रोबायोलॉजी लैब में तत्काल प्रभाव से शिफ्ट करते हुए आंतरिक कमेटी से भी जांच का आदेश दिया है। विधिक कार्रवाई के लिए एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही आंतरिक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो जांच करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें