फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में खुला पर्यटन सहायता केंद्र, नौ कर्मियों की तैनाती

रामनगरी अयोध्या की बढ़ती आस्था और उमड़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए अयोध्या में एक नए पर्यटन सहायता केंद्र का शुभारम्भ कर दिया गया है। नया घाट चौकी के ठीक बगल यह सुविधा शुरू की गई है। तीर्थनगरी में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि केंद्र पर नौ कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें से अधिकांश सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जो अनुशासन और सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। उप निदेशक पर्यटन बीपी सिंह ने बताया की सभी कार्मियों को अभी प्रशिक्षित किया जाएगा, इसके बाद सभी कर्मी नियमित रूप से काम करेंगे। पर्यटकों की इससे सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें