फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में कड़ी सुरक्षा में पीसीएस प्री परीक्षा शुरू

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच पीसीएस प्री परीक्षा शुरू हुई। जनपद के 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जनपद में 9696 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली 9:30 से 11:30 बजे तक, दूसरी पाली में 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कहा कि कई बार परीक्षा निरस्त होने से रूटिंन गड़बड़ हो जाता है जिससे मानसिक तौर पर परीक्षार्थियों को दिक्कत होती है। उम्मीद है पेपर अच्छा होगा और वह क्वालीफाई भी होंगे। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने कहा कि रेंज के सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें