फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जिला पंचायत कार्यकाल के चार वर्ष पूरा होने पर अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

अयोध्या में जिला पंचायत के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि इन वर्षों में अयोध्या जनपद के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए आधारभूत संरचनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महोली, सरायरासी, नारायणपुर और नरौली गांवों में चार भव्य अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इन सरोवरों की परिधि को हरियाली से आच्छादित करने के लिए फलदार, छायादार, औषधीय और सजावटी पौधों का रोपण कराया गया है, जो आने वाले वर्षों में पर्यावरणीय संतुलन की मिसाल बनेंगे। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में पिछले चार वर्षों में 38 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिससे ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़कों से जोड़ा गया। 103 किलोमीटर सड़कों के लेपन कार्य के माध्यम से गड्ढा मुक्त सड़कों का निर्माण किया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ। जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 45 किलोमीटर नाले का निर्माण कराया। इसकी अनुमानित लागत 38.65 करोड़ रुपये रही। 2.45 करोड़ रुपये की लागत से 6297 सोलर स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से ग्राम्यांचलों की रातें अब जगमग हो उठी हैं। साथ ही 300 मंदिरों में प्रकाश व्यवस्था कर उन्हें दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किया गया है, जो ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा जन सहभागिता, दूरदर्शिता और पारदर्शिता के समन्वय से संभव हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें