अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में 26 दिनों से ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। गैस सिलिंडर के लिए लोगों की समस्या अभी चल ही रही थी कि क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से डीजल व पेट्रोल भी गायब हो चुके हैं। पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंगलवार दोपहर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल मिलना बंद हो गया, जैसे जैसे इसकी जानकारी लोगो को हुई वैसे ही लोग अपने बहन लेकर पेट्रोल पंपों की तरफ टंकी फुल कराने निकल पड़े। ज्यादातर पंपों पर डीजल,पेट्रोल था ही नहीं, जहां था वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिल्कीपुर के प्रगास का पुरवा के पास स्थित पेट्रोल पंप व कुचेरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराते दिखे।