फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में एक ही रात में तीन घरों में चोरों ने की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी के अयोध्या में कुमारगंज थाना पुलिस ने 21 अगस्त की रात क्षेत्र में तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने दो शातिर चोरों वकील अहमद उर्फ सेनापति और अमित पाल को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनके दो साथी चांद मोहम्मद और नाजिर हुसैन अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, चोरों ने झरियक गांव में रेकी कर घर की दीवार फांदकर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस टीम ने छापा मारकर चोरी किए गए आभूषणों के साथ 11 हजार 300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो अवैध असलहे बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी वकील अहमद उर्फ सेनापति थाना कुमारगंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी अमित पाल भी चार गंभीर आपराधिक मुकदमों में नामजद है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि फरार चोरों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें