फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में डेढ़ साल से बदहाल डिफेन्स कॉलोनी की सड़कें, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से जनजीवन प्रभावित

अयोध्या में सरदार भगत सिंह वार्ड के अंतर्गत डिफेन्स कॉलोनी के निवासियों ने खराब सड़कों और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर गंभीर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से क्षेत्र में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जलनिगम की ओर से सीवर लाइन निर्माण के दौरान सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया था। बाद में किसी तरह उन्हें समतल किया गया, लेकिन लगभग एक सप्ताह पूर्व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कॉलोनी की बनी हुई इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़कर दोबारा गड्ढे कर दिए गए। इसी बीच बारिश शुरू होने से सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में छोटे बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना और आम लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण के ठेकेदार से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जबकि संबंधित जेई और एई फोन तक नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मानसून की शुरुआत हो चुकी है और यदि जल्द सड़क निर्माण एवं गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, जिससे आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें