फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में चावल के दाने पर राम का नाम लिखकर वितरित रहे भक्त मनीष पॉल

अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था की अनोखी मिसाल देखने को मिली। अयोध्या में जौनपुर से पहुंचे भक्त मनीष पॉल ने अपनी श्रद्धा को बेहद खास अंदाज में प्रस्तुत किया। यह भक्त चावल के एक-एक दाने पर प्रभु श्री राम का नाम उकेर कर श्रद्धालुओं में निःशुल्क वितरित कर रहा है।भक्त का कहना है कि जब राम मंदिर निर्माण चल रहा था, तब उन्होंने एक संकल्प लिया था कि मंदिर बनने के बाद वह इस तरह से राम नाम का प्रचार-प्रसार करेंगे। अब जब मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, तो वह अपनी प्रतिज्ञा को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। इससे पहले भी यह भक्त माघ मेला में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को राम नाम लिखित चावल वितरित कर चुका है। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में उनकी यह अनोखी सेवा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।छोटे से चावल के दाने पर उकेरा गया “राम” नाम, लोगों के दिलों में गहरी आस्था और भक्ति का संदेश दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें